जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को

 

 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई

 

न्यूज़ देशआदेश

 

जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 29 अप्रैल 2023 को सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है।

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि आवेदन पत्र उपनिदेशक प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी व जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के कार्यालयों में निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र की छाया प्रति भी उपयोग में लाई जा सकती है। आवेदन पत्र को नवोदय विद्यालय की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी सत्र 2022-23 में जिले के किसी भी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवीं में पढ़ रहा हो, तीसरी व चौथी कक्षा में फेल न हुआ हो और जिसकी जन्म तिथि पहली मई 2011 से 30 अप्रैल 2013 के बीच में हो वह आवेदन कर सकता है।

कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के प्राचार्य से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।

इसके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय के हेल्पलाइन नंबर 94101-22523, 90419-15062, 97360-51766 और 97367-52709 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

 

Originally posted 2023-01-03 02:03:24.

Related posts