डिवाइन विज़डम स्कूल में मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस

डिवाइन विज़डम स्कूल में मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस

डिवाइन विज़डम स्कूल में 14 फ़रवरी को मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस

न्यूज़ देशआदेश

माजरा:- वर्तमान काल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण करता हुआ भारतीय सभ्यता-संस्कृति को नजरअंदाज कर रहा है। ऐसे समय में डिवाइन विज़डम द्वारा विद्यार्थियों में नैतिक तथा आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाते हुए 14 फरवरी को मातृ-पितृ दिवस का आयोजन किया गया।

इस उपलक्ष्य में श्री योग वेदांत सेवा समिति के साधकों द्वारा विद्यार्थियों को योग का महत्व तथा माता-पिता का जीवन में महत्त्व बताते हुए जागरूक किया। उन्होंने खेल-खेल में बच्चों को योगाभ्यास करवाया,  जिसे बच्चों ने उत्साह पूर्वक किया।

इस तरह के कार्यक्रम वर्तमान पीढ़ी को नई दिशा दिखाने में समर्थ हैं। उन्होंने बताया कि माता-पिता तथा गुरुजन का जीवन में कोई भी स्थान नहीं ले सकता।

 

उन्होंने विद्यार्थियों को 14 फरवरी को माता-पिता का पूजन करने का प्रण भी दिलवाया।

इस दौरान विद्यालय की मैनेजमेंट कमेटी के प्रबंधक नीरज गोयल तथा प्रधानाचार्या मीनाक्षी मल्होत्रा ने उपस्थित जनों का धन्यवाद किया तथा भविष्य में ऐसे ही कार्यक्रम विद्यालय में करवाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आध्यात्मिक तथा नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए सफल तथा जागरूक नागरिक बने। इसके लिए हमारा सदैव प्रयास रहेगा।

Originally posted 2023-02-14 13:57:53.

Related posts

Leave a Comment