Sep 19, 2024
Agriculture

विपक्ष के विरोध, हंगामे के बीच कृषि, उद्यानिकी और वानिकी विवि विधेयक पारित

विपक्ष के विरोध, हंगामे के बीच कृषि, उद्यानिकी और वानिकी विवि विधेयक पारित

भाई- भाई भी रोक देते हैं एक दूसरे का रास्ता

 

सदियों से बने रास्तों को रोकने पर कटेगा बिजली, पानी का कनेक्शन

विधानसभा में विपक्ष के विरोध और हंगामा के बीच हिमाचल प्रदेश कृषि, उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय पालमपुर से संबंधित संशोधन विधेयक पारित किया गया।

कृषि मंत्री चंद्र कुमार की ओर से पेश किए गए बिल पर भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार एवं रणधीर शर्मा ने चर्चा मांगी। दोनों विधायकों ने बिल को खारिज करने की मांग की।

रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि यह संशोधन विवि की स्वायतता पर प्रहार है। साथ ही इस विधेयक से राज्यपाल और कुलाधिपति की गरिमा को भी ठेस पहुंचेगी।

विपक्ष ने इसको लेकर सदन में नारेबाजी की, वेल में आने के बाद सदन से वाकआउट कर दिया।

 

विपिन सिंह परमार ने आरोप लगाया कि विवि में कुलाधिपति को योग्यता के आधार पर लगाया जाता है। नाम मांगे जाते हैं। उसके बाद स्क्रीनिंग होती है।

वर्षों से यही चल रवा है। इस बिल में संशोधन के माध्यम से शक्तियों को छीनने का प्रयास है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने अध्यक्ष के आसन के पास जाकर वेल में इसका विरोध भी किया। सत्ता पक्ष की तरफ से आशीष बुटेल ने कहा कि इससे राज्यपाल की गरिमा को कोई ठेस नहीं पहुंचेगी।

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने भी विधेयक पारित करते समय विपक्ष की आपत्तियों को खारिज किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी इस विधेयक से संबंधित विपक्ष की आपत्तियों को खारिज किया।

 

सदियों से बने रास्तों को रोकने पर कटेगा बिजली, पानी का कनेक्शन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में निजी भूमि पर एक जगह से दूसरी जगह बने पुराने रास्तों को बंद किए जाने पर सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है।
सदियों से चल रहे रास्ते को रोक जाने पर लोगों के बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसको लेकर नियम और कानून का भी ध्यान रखा जाएगा। लोगों के क्या अधिकार हैं, इस पर भी सरकार अध्ययन कर रही है।
उन्होंने कहा कि स्कूल जाने वाले रास्ते तक बंद कर दिए गए हैं। एसडीएम को 133 के तहत यह शक्तियां है कि वह पुलिस, राजस्व विभाग के सहयोग से बंद रास्तों को खुलवा सकते हैं। अगर कोई भी फिर भी नहीं मानता है तो सीआरपीसी 188 के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।
भाई- भाई भी रोक देते हैं एक दूसरे का रास्ता
कांग्रेस विधायक इंद्रदत लखनपाल ने संकल्प लाते हुए कहा कि रास्तों को बंद किए जाने से क्राइम रेट बढ़ता जा रहा है। जब परिवार विभाजित होता है तो एक भाई अन्य भाइयों के घर को जाने वाले रास्ते को रोक देता है। वहीं चर्चा में भाग लेते हुए विनोद सुलतनपुरी ने कहा कि यह गंभीर विषय है इस पर विचार होना जरूरी है।