May 20, 2024
LOCAL NEWS

युवा मंडल कांडों भटनोल ने आयोजित की फिट इंडिया रन:डोगरा

 

नेहरू युवा केंद्र व युवा मंडल कांडो द्वारा पंडित दीननदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित:ओमप्रकाश

न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब

शिलाई उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कांडो भटनोल के गांव कांडो मे नेहरू युवा केंद्र व युवा मंडल कांडो द्वारा पंडित दीननदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के उपलक्ष पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे नेहरू युवा केंद्र के जिला सयोजक अनिल डोगरा बिशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान सयोंजक अनिल डोगरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा युवा मंडल कांडो, महिला मंडल कांडो और गांव के तमाम बुद्धिजीबियों से वो रूबरू हुए। इस दौरान पंडित दीन दयाल की प्रतिमा पर फूल और माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

अनिल डोगरा ने लोगो को सम्बोधित करते हुए युवा मंडल के कार्यो पर बिस्तृत चर्चा की और युवाओ को युवा मंडल के माध्यम से होने वाले कार्यो के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान युवा मंडल के कार्यो की भी उन्होंने खूब सराहना की और कहा की शिलाई बिधानसभा के अंदर यह एक ऐसा क्लब है जिसके चर्चे पुरे हिमाचल मे होते है उन्होंने युवा मंडल कांडो के अब तक के हुए कार्यो की समीक्षा की और किये गए कार्यो की खूब सराहना की।

वहीं बीडीसी अध्यक्षा अनीता वर्मा सदस्या आशा शर्मा और ग्राम पंचायत प्रधान सरिता शर्मा युवा मंडल कांडो के प्रधान विजय चौहान युवा मंडल महासचिव ओम प्रकाश शर्मा , पूर्व सचिव आत्मा राम शर्मा नंबरदार रतन सिंह , सूरत सिंह रतन सिंह शर्मा बहादुर सिंह चौहान और महिला मंडल कांडो तथा सभी ग्रामवासियो ने उनके कांडो आगमन पर बिशेष आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम मे युवाओ को युवा मंडल के कार्यो हेतु जागरूक किया गया इस उपलब्ध पर फिट इंडिया रन का भी आयोजन किया गया जिसमे युवाओ ने महिलाओ और बच्चों ने भी बड़ चढ़ कर भाग लिया। इस मेराथन मे युवाओ ने हाथ मे भारत का झंडा लेकर रेस मे भाग लिया ।

इस दौरान लोगो को पंडित दीन दयाल के जीवन पर भी बताया गया अध्यक्ष विजय चौहान ने कहा की दीनदयाल जी एक ऐसी शख्सियत रहे है जिन्होंने जीवन मे कई सारी चुनौतीयों का सामना किया लेकिन जीवन मे कभी भी हार नहीं मानी ऐसी शख्सियत हमें प्रेरणा देती है की हमें किस प्रकार से जीवन के संकटो से उभरना चाहिए।

अंततः मंच संचालक और महासचिव ओम प्रकाश शर्मा ने युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा की हमें मिलकर गांव के विकास के लिए आगे बढ़ना होगा ओम प्रकाश जी ने कहा की एक स्वच्छ समाज की शुरूआत हम से होती है यदि हम खुद को बदलने का प्रण ले ले तो भारत को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता क्यों की एक महान भारत की कल्पना किसी और मे नहीं बल्कि हमारे खुद के अंदर समाहित है क्योंकि हर शुरुआत हमसे होती और हमसे परिवार बनता और परिवार से गांव और गांव से समाज और जिले आदि का निर्माण होता है और जिलों से राज्य और राज्यों से देश बनता है। और ज़ब हम खुद सही काम करेंगे और खुद को बदलेंगे तो हम धीरे धीरे हम देखेंगे की हमारे आस पास सब कुछ बदलना शुरू हो गया है और एक दिन हम देखेंगे की हमारा पूरा देश बदल रहा है।

युवा मंडल कांडो समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम करता रहता है ताकि क्षेत्र का सार्वभौमिक विकास हो सके और यह तभी _सम्भव_ है ज़ब इसमें हर एक ब्यक्ति अपनी जिम्मेदारी का सही प्रकार से निर्बहन करेगा।

Originally posted 2021-09-27 15:35:28.