Oct 18, 2024
HIMACHAL

धर्मशाला में मनाया जा रहा हिप्रअकसेम का राज्य स्तरीय वार्षिक स्थापना समारोह

 

धर्मशाला में मनाया जा रहा हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएँ
महासंघ का राज्य स्तरीय वार्षिक स्थापना समारोह:नरेश बत्रा

न्यूज़ देशआदेश

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएँ
महासंघ का राज्य स्तरीय वार्षिक स्थापना समारोह स्नातोकत्तर महविद्यालय धर्मशाला में मनाया जा रहा है।

यह जानकारी हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएँ महासंघ के महासचिव नरेश बत्रा ने दी है।

उन्होंने आगे कहा कि उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिलोक ठाकुर राज्य अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएँ महासंघ करेंगे ।

कार्यक्रम में सभी पूर्व व् वर्तमान कर्मचारी नेता भाग लेंगे। जिला सिरमौर से भी नरवीर ठाकुर जिला अध्यक्ष हिमाचल
प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएँ महासंघ के नेतृत्व में जिला सिरमौर की सभी इकाइयों के अध्यक्ष कार्यकारिणी के
सदस्य व् दर्ज़नो कर्मचारी भाग लेंगे।