Sep 8, 2024
LOCAL NEWS

जानबूझ कर हाटी मुद्दे को लटका रही झूठी गारंटियां देने वाली प्रदेश सरकार:सुखराम

जानबूझ कर हाटी मुद्दे को लटका रही झूठी गारंटियां देने वाली प्रदेश सरकार:सुखराम

 

 देशआदेश मीडिया

पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकारें बन रही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में संस्थानों को बंद करने वाली, झूठी गारंटियां देने वाली सरकार है। ये सरकार नई सड़कें और योजनाएं नहीं बना रही। लोगों को सिंचाई के थ्री फेस मीटर नहीं मिल रहे। उद्योगों की बिजली के दाम बढ़ा दिए। राजस्व विभाग में इंतकाल और रजिस्ट्री के दाम बढ़ा दिए हैं।

भाजपा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल को 11 दिसंबर को रोष दिवस के रूप में मनाएगी। ये बात पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने रविवार को शिव मंदिर बद्रीपर सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

पांवटा साहिब अस्पताल में नया भवन नहीं बन रहा। स्टॉफ नर्सों की कमी से मरीजों को प्रभावित वार्डों में भर्ती करने में दिक्कतें आ रही हैं। लोगों के बीच जाकर भाजपा कार्यकर्ता इनकी कमियों को उजागर करेंगे।

सुखराम ने हाटी मुद्दे पर कहा कि गिरिपार क्षेत्र के युवाओं को उच्च न्यायालय में जाकर न्याय मांगना पड़ रहा है। जानबूझ कर सरकार इस मामले को लटका रही है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, सुुभाष चौधरी, हितेंद्र कुमार, पवन चौधरी, चरनजीत सिंह चौधरी, राहुल चौधरी और सुखविंद्र सिंह मौजूद रहे।