Oct 18, 2024
LOCAL NEWS

राजपुर में एचआरसी की अध्यक्षता में आंजभोज कांग्रेस जॉन की मीटिंग संपन्न

राजपुर में एचआरसी की अध्यक्षता में आंजभोज कांग्रेस जॉन की मीटिंग संपन्न

पूर्व विधायक के पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता, आम आदमी को ठगने का काम करती है भाजपा:चौधरी

देशआदेश मीडिया

आज आंजभोज जॉन की मीटिंग राजपुर में जॉन अध्यक्ष हिरदाराम चौहान की अध्यक्षता में पूर्ण हुई।

इस मौके विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग मौजूद रहे।

राजपुर पहुंचने पर आजभोज जॉन के लोगों और कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में बोलते हुए पूर्व विधायक ने कहा अब कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता कमर कस लें।हिमाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू धरातल से जुड़े हुए नेता है जो बड़े ही ऊर्जावान है, जिन्होंने आम लोगों के हितों के लिए तरह तरह की सकिमे चलाई है हमे उनको आम लोगों तक पहुंचाना है।

 केंद्र सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाना है।बीजेपी पार्टी हमेशा बांटने की राजनीति करती है।ये आम आदमी को ठगने का काम करती है।कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो आम जन की पार्टी है।

उन्होंने ये भी कहा पांवटा साहिब के विकास को रुकने नही दिया जायेगा।पांवटा साहिब के विकास के लिए मैं हमेशा की तरह खड़ा हूं।

इस मौके मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ,पूर्व बीडीसी चेयरमैन संत राम चौहान, भगानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान, जय प्रकाश शर्मा,जगदीश लाला, निशी कांत मेहता,सुरेंद्र चौहान,बलबीर सिंह,लायक राम चौहान,श्याम सिंह,कुंदन सिंह,सुमेर चन्द, ओम प्रकाश शर्मा,रंगी लाल,सुमेर चन्द, सिया राम,किशन ठाकुर, जीया राम तोमर,मित्र सिंह,राम सेवक, धनवीर सिंह,बलबीर सिंह,खत्री राम एवम सकेंडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।