Sep 16, 2024
LOCAL NEWS

पांवटा साहिब: भाजपा मंडल हर मोर्चे में अग्रणी:रमेश

पांवटा साहिब: भाजपा मंडल हर मोर्चे में अग्रणी, लोकसभा चुनाव में भी दमदार प्रदर्शन करेगे

देशआदेश

मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने बताया कि विधायक सुखराम चौधरी के नेतृत्व में भाजपा मंडल पांवटा साहिब हर कार्य में अग्रणी रह कर प्रदेश में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

मंडल भाजपा पाँवटा में मन की बात कार्यक्रम सभी 104 बूथों पर सुना गया,  इससे पूर्व दिसम्बर माह में भी 100% सभी बूथों पर यह कार्यक्रम सुना गया था

विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी भाजपा मंडल पाँवटा साहिब पूरे प्रदेश में अग्रणी रहा था।

उन्होंने बताया कि यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है भाजपा मंडल पाँवटा साहिब की पूरी टीम एक जुट होकर कार्य कर रही है।

इसमें भाजपा मंडल पाँवटा की पूरी कार्यकारणी सभी मोर्चे
महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एस सी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, एस टी मोर्चा ,सभी के सहयोग से यह संभव हो रहा है।

रमेश तोमर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा पाँवटा की टीम पहले से भी अधिक लीड देकर जोरदार प्रदर्शन करेगी