Sep 16, 2024
HIMACHAL

करवा चौथ पर चांद के दर्शन न होने पर करें ये चार उपाय

करवा चौथ पर चांद के दर्शन न होने पर करें ये चार उपाय
देश आ देश डेस्क,, नई दिल्ली

आज करवा चौथ का व्रत है। यह व्रत विशेषकर उत्तर भारत में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसमें सुबह से ही सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
विज्ञाप

करवा चौथ पर चांद के दर्शन न होने पर करें ये चार उपाय
दिल्ली NCR में जोरदार बारिश के चलते इस बार चांद के दर्शन करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में सुहागिन महिलाएं बिना चांद के दर्शन किए हुए व्रत का पारण करना पड़ रहा है। शास्त्रों में अगर किसी कारण से करवा चौथ पर चांद के दर्शन न हो पाए तो कुछ उपाय से उपवास को पूरा किया जा सकता है।
पंचांग के अनुसार करवा चौथ पर चंद्रोदय के समय व्रत का पारण किया जा सकता है।
– घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर व्रत तोड़ें।
– चांद के दर्शन न होने पर थाली में चावल लेकर उसे चांद का आकार देकर अर्घ्य दें।
– पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत तोड़े और अगले करवा चौथ पर चंद्र दर्शन का संकल्प लें।

बारिश के चलते करवा चौथ पर चांद के दर्शन से मिली मायूसी 

ऐसी स्थितियां कई जगहों पर आती हैं जब मौसम खराब होने के वजह से चांद के दर्शन नहीं हो पाता है। तब पंचांग में दिए गए चंद्रोदय के टाइम पर आप चंद्रमा के निकलने की दिशा की तरफ मुंह करके मन में चंद्रदेव का नाम लेते हुए अर्घ्य दे सकती हैं। ऐसे करने पर आपका व्रत अधूरा नहीं रहता और किसी भी तरह का कोई दोष भी नहीं लगता है।

Originally posted 2021-10-24 15:19:53.