Sep 16, 2024
HIMACHAL

सीएम जयराम बोले- कांग्रेस को हिमाचल के नेताओं पर भरोसा नहीं

सीएम जयराम बोले- कांग्रेस को हिमाचल के नेताओं पर भरोसा नहीं

न्यूज़ देश आदेश सोलन

सीएम ने सोमवार को भाजपा प्रत्याशी रतन सिंह पाल के पक्ष में दाड़लाघाट और अर्की में जनसभाएं कीं। जयराम ने विपक्ष पर कई तीर साधे और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों, खास तौर पर कन्हैया कुमार को आड़े हाथों लिया। कहा कि कांग्रेस में भविष्य देखकर कन्हैया और सिद्धू उस पार्टी में गए थे, लेकिन कांग्रेस की हालत और खराब हो गई।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कन्हैया पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने उस व्यक्ति को स्टार प्रचारक बनाया है, जो सेना के जवानों को रेपिस्ट कहता है। कांग्रेस को हिमाचल के अपने नेताओं पर भरोसा नहीं रहा है, इसलिए बाहर के नेताओं को प्रचार के लिए बुला रही है।

सीएम ने सोमवार को भाजपा प्रत्याशी रतन सिंह पाल के पक्ष में दाड़लाघाट और अर्की में जनसभाएं कीं। जयराम ने विपक्ष पर कई तीर साधे और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों, खास तौर पर कन्हैया कुमार को आड़े हाथों लिया। कहा कि कांग्रेस में भविष्य देखकर कन्हैया और सिद्धू उस पार्टी में गए थे, लेकिन कांग्रेस की हालत और खराब हो गई। जिस सिद्धू ने राहुल गांधी को पूरे देश में पप्पू नाम लेकर प्रसिद्ध किया, उसी पार्टी में वह चले गए और कांग्रेस ने भी उन्हें ले लिया।

 

Originally posted 2021-10-11 15:22:53.