Sep 16, 2024
LOCAL NEWS

लोकसभा चुनाव और त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अलर्ट

लोकसभा चुनाव और त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अलर्ट

देशआदेश मीडिया

 

लोकसभा चुनान और त्यौहारों को देखते हुए पुरुवाला पुलिस प्रशासन सतर्क है। पुलिस अधिकारियों ने सड़कों पर उतर कर कमान संभाल लिया। पुलिस को लोकल एवं पुलिस मित्रों का भी साथ मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव और पर्वों के करीब आते ही पुरुवाला पुलिस अलर्ट मोड में है।

वीरवार को भगानी-बांगरण-पांवटा की सड़कों पर पुलिस बलों के साथ उतरी।

पुलिस जवानों की टीम जगह-जगह नाको-चौराहें पर करती हुई नजर आई।

आगामी लोकसभा चुनाव, होली और रमजान को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने यातायात वाहनों की चैकिंग की। बीच बीच में अराजक तत्वों को चेतावनी भी दी गयी।

        बता दें कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुस्तैद है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

गाड़ियों की सघन चेकिंग भी चल रही है। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी जवानों के कंधों पर होती है।

जवानों ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया. पुलिस अधिकारी भी जवानों के साथ कदमताल करते नजर आए।

बांगरण सड़कमार्ग पर अचानक से पुलिस बल को देखकर लोग चकित रह गए। पुलिस अधिकारियों ने रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।