Sep 8, 2024
POLITICAL NEWS

बीफ खाने वाले चुनाव लड़ें, यह चिंता का विषय: विक्रमादित्य

हिमाचल में सियासत तेज, विक्रमादित्य बोले- बीफ खाने वाले चुनाव लड़ें, यह चिंता का विषय

 

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी हमले तेज हो गए हैं।

 

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पर लिखा है कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं का पवित्र स्थल है। यह देवभूमि है, जहां गोमांस का सेवन करने वाले चुनाव लड़ें, यह हमारी संस्कृति के लिए चिंता का विषय है, जिसका राजनीति से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने यह टिप्पणी जय श्रीराम लिखकर की है।

विक्रमादित्य सिंह ने यह कमेंट महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष विजय नामदेवराव के उस बयान के बाद किया, जिसमें कंगना रणौत के बीफ को पसंद करने और भाजपा के उन्हें टिकट देने की बात की गई थी।

 

इस पर शनिवार को महाराष्ट्र की भाजपा नेता शाइना एनसी ने विजय के इस बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है। समय-समय पर कांग्रेस नेताओं ने ऐसी बेतुकी टिप्पणियां की हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि सुप्रिया श्रीनेत मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत और रणदीप सुरजेवाला हेमा मालिनी पर टिप्पणी करते हैं। यह कांग्रेस पार्टी स्पष्ट रूप से महिला विरोधी है।

 

 

Himachal: दो विधायकों पर दांव लगाने की तैयारी; मंडी से विक्रमादित्य, शिमला से सुल्तानपुरी भी पैनल में

lok sabha election: Vikramaditya's name also in the panel along with Pratibha from Mandi, Asha Kumari ahead in
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस दो विधायकों पर दांव लगाने की तैयारी में है। मंडी संसदीय सीट से वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह के साथ उनके पुत्र व मंत्री विक्रमादित्य सिंह का नाम भी पैनल में शामिल हो गया है।
िशमला से विधायक विनोद सुल्तानपुरी के अलावा अमित नंदा, कांगड़ा से पूर्व मंत्री आशा कुमारी और पूर्व विधायक जगजीवन पाल का नाम पैनल में है। हमीरपुर से सिर्फ सतपाल रायजादा का नाम फाइनल है।

11 और 13 अप्रैल को नई दिल्ली में प्रस्तावित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी तय हो जाएंगे।
शनिवार को नई दिल्ली में हुई समन्वय समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों में संभावित प्रत्याशियों के नाम शार्टलिस्ट किए गए।
सुजानपुर, धर्मशाला, बड़सर, गगरेट और लाहौल-स्पीति विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मजबूत प्रत्याशियों की तलाश जारी है।

 कुटलैहड़ विधानसभा सीट से विवेक शर्मा को उतारा जाना लगभग तय है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर और पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने मंथन किया। विक्रमादित्य विशेष तौर पर समन्वय समिति की बैठक में शामिल हुए।

 

 

 

 

शनिवार सुबह 11:00 बजे समन्वय समिति की बैठक शुरू हुई। इस दौरान संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा हुई। वेणुगोपाल के समक्ष सर्वे रिपोर्ट रखी।
इसी के आधार पर मंडी से विक्रमादित्य और िशमला से सुल्तानपुरी का नाम पैनल में शामिल किया गया।
मंडी केे सर्वे में विक्रमादित्य का नाम सबसे ऊपर रहा है। भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत से मुकाबले के लिए उन्हें सशक्त माना गया है।
शिमला से भाजपा सांसद रहे वीरेंद्र कश्यप पर भी कांग्रेस में चर्चा हो रही है।