Sep 8, 2024
POLITICAL NEWS

कंगना रनौत पर विक्रमादित्य ने किया पलटवार,   भगवान राम उन्हें जल्द दें सदबुद्धि 

विक्रमादित्य ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर किया पलटवार,   भगवान राम उन्हें जल्द दें सदबुद्धि 

देशआदेश

मंडी संसदीय क्षेत्र (Mandi Lok Sabha Seat 2024) से कांग्रेस पार्टी के संभावित प्रत्याशी प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर पलटवार करते हुए कहा कि भगवान राम उन्हें जल्द सदबुद्धि दें। वह क्या खाती हैं और मुंबई में क्या पीती हैं।

 

 

हिमाचल की जनता को इससे कुछ लेना देना नहीं है। न ही यह हिमाचल के मुद्दे हैं। खाने पीने के बजाय कंगना मुद्दों पर बात करें तो बेहतर रहेगा।

कंगना की भाषा शैली पर बोले विक्रमादित्‍य

मनाली की जनसभा में कंगना ने जिस भाषा शैली का प्रयोग किया है वह हिमाचल की संस्कृति नहीं है। अब तक देवभूमि में ऐसी शब्दावली का प्रयोग नहीं हुआ है। इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो शेयर कर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी आपदा मनाली में आई थी।

 

 

मनाली में अपना घर बताने वाली कंगना कांग्रेस को कोसने के बजाय उस पर बात करती तो बेहतर होता।

 

मनाली में आई बाढ़ पर सुक्‍खू सरकार ने ही किया काम

प्रदेश सरकार ने 48 घंटे के अंदर बंद रास्तों को खोलकर जनता को राहत पहुंचाने का काम किया था। ग्राउंड जीरों पर जाकर पतलीकूहल का पुल और लेफ्ट बैंक बहाल करवाया।

 

 

केंद्रीय सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को मनाली लाकर वस्तुस्थिति से अवगत करवाया था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिन रात एक कर काम किया था।

 

कंगना हमारी बड़ी बहन के समान: विक्रमादित्‍य

मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए उनका क्या योगदान और विजन है, जनता को यह बताने का कष्ट करें। कंगना हमारी बड़ी बहन के समान है। ऐसी शब्दावली के लिए उन्हें नमन है। वह बंजार,सरकाघाट,आनी,कुल्लू,नाचन व बल्ह के 10 वर्ष से लंबित समस्याओं पर बात करें।

 

 

 

कांग्रेस भी उन्हें उठाकर कर समाधान करवाने का प्रयास करेंगी। व्यर्थ के मुद्दे उठा जनता का समय बर्बाद न करें।