Jul 27, 2024
LOCAL NEWS

पत्रकार श्यामलाल पुंडीर के पिता का निधन 

पत्रकार श्यामलाल पुंडीर के पिता का निधन 

देशआदेश मीडिया

 

पांवटा साहिब:पत्रकार श्यामलाल पुंडीर के पिता पतिराम पुंडीर का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं। वह पिछले काफी दिनों से बीमार थे।

उन्होंने आंज भोज के अपने पैतृक गांव आगरो में अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे 4 बेटे रामलाल पुंडीर, श्यामलाल पुंडीर, देवराज पुंडीर और मामराज पुंडीर और 9 बेटियां छोड़ गए।

उनका अंतिम संस्कार कल शुक्रवार को पांवटा- डाकपत्थर मार्ग पर मेहरूवाला गांव के समीप यमुना तट पर किया जाएगा।

उनके निधन पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक किरणेश जंग, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, बीजेपी अध्यक्ष रमेश तोमर, कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौहान, मोहब्बत अली, दर्शन सिंह, रमेश चंद शर्मा, नितिन शर्मा, पांवटा साहिब पत्रकार संघ एवं  विभिन्न संस्थाओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।