Sep 19, 2024
HIMACHAL

हिमाचल विधानसभा उपुचनाव: भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का किया एलान, इन्हें मिला टिकट

हिमाचल विधानसभा उपुचनाव: भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का किया एलान, इन्हें मिला टिकट

 

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। देहरा विधानसभा सीट से भाजपा ने होशियार सिंह चंबयाल, हमीरपुर से आशीष शर्मा, नालागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा ने कृष्ण लाल ठाकुर को टिकट दिया है।

 

आग में झुलसे 12 वर्षीय बच्चे ने पीजीआई में तोड़ा दम

 

ग्राम पंचायत बढ़वास के डिमणू गांव में घास में लगी आग को बुझाते समय 12 वर्षीय अभिषेक झुलस गया था। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार के बाद हालत गंभीर में परिजन पीजीआई चंडीगढ़ ले गए थे। वीरवार सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार बढ़वास पंचायत के ग्राम डिमणू में विगत रविवार को घास में आग लग गई थी। लोग मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंचे। अभिषेक (12) पुत्र मोहन सिंह भी मौके पर चला गया। अचानक पांव फिसलने से घास में भड़क रही आग में गिरने से बुरी तरह झुलस गया।

 

परिजन उपचार के लिए पांवटा अस्पताल लेकर पहुंचे। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमाल पाशा ने प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को बताया कि अभिषेक 90 फीसदी बर्न है। प्राथमिक उपचार के उपरांत हायर सेंटर रेकर दिया गया।

 

 

परिजन पीजीआई चंडीगढ़ ले गए। उपचार के दौरान वीरवार सुबह अभिषेक ने दम तोड़ दिया। वीरवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। कार्यकारी थाना प्रभारी पुरुवाला कृष्ण भंडारी ने पुष्टि की है।