Jun 2, 2025
LOCAL NEWS

*हाटी के पुरोधा व गरीबों के हितैषी पूर्व चेयरमैन के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि:कुंदन

*हाटी के पुरोधा व गरीबों के हितैषी पूर्व चेयरमैन सहीराम चौहान के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि*

देशआदेश

सहीराम चेयरमैन के नाम से मशहूर धिरवाण खानदान से ताल्लुक रखने वाले हरिपुरधार के निवासी पूर्व चेयरमैन सहीराम चौहान ने 86 वर्ष की आयु में अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर ली है। उनके निधन से गिरिपार क्षेत्र का प्रबुद्ध वर्ग शोक व्यक्त कर रहा है। समाज के हित में अनेक निर्णयों में उनकी साहसी और निर्णायक भूमिका रहती थी।

 

 

 

गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजाति का संवैधानिक अधिकार दिलाने में भी सहीराम चौहान  का सदैव सहयोग है। यह बात डॉ अमीरचंद कमल अध्यक्ष और कुन्दन सिंह शास्त्री
महासचिव केंद्रीय हाटी समिति गिरिपार क्षेत्र ने कहीं।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने आगे बताया कि केंद्रीय जनजाति मंत्री श्री जुएल उरांव से इनके व्यक्तिगत निकट सम्बन्धों के चलते 5 मई 2017 को हरिपुरधार के बिशू मेला में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने में इनका इकलौता प्रयास रहा था।

 

 

 

 

 

 

 

उस मेला में मंच से घोषणा करते हुए इनके उद्गार इस रुप में निकले थे कि *”यदि हाटी समुदाय को जनजाति का संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए कोई कुर्बानी भी देनी पड़े तो मैं उसके लिए अपना समर्पण करने के लिए तैयार हूं”* इस घोषणा से गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय में जन आंदोलन को गति मिली थी जिसने बाद में हाटी महा खुमल़ियों रुप लिया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

आज हम केंद्रीय हाटी समिति तथा हाटी समिति के सभी यूनिटों की ओर से स्वर्गीय सहीराम चौहान जी के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमात्मा से उसकी आत्मिक शान्ति के लिए तथा परिवार जनों को इस दुखद घड़ी में दुख सहने की शक्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *