यू मुम्बा द्वारा अनिल जस्ता पर ₹78 लाख की बोली

यू मुम्बा द्वारा अनिल जस्ता पर ₹78 लाख की बोली

स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी, पांवटा साहिब की अभूतपूर्व उपलब्धि

देशआदेश

पांवटा साहिब: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 12वें सीज़न की नीलामी में स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी, पांवटा साहिब के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनिल जस्ता को प्रतिष्ठित टीम यू मुम्बा ने ₹78 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल पांवटा साहिब बल्कि समूचा सिरमौर और हिमाचल प्रदेश गौरवान्वित है। यह राज्य के कबड्डी इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस अवसर पर अकादमी के चेयरमैन डॉ. एन.पी.एस. नारंग, सचिव एवं मुख्य कोच  अतर सिंगटा और अध्यक्ष नारायण चौहान ने अनिल को हार्दिक बधाई दी।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि यह सफलता अकादमी की वर्षों की मेहनत, समर्पण और अनुशासन का प्रतिफल है। अनिल की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य उभरते खिलाड़ियों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अनिल जस्ता, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के रोनहाट क्षेत्र स्थित जसवी गांव के निवासी हैं। उन्होंने बचपन से ही कबड्डी में गहरी रुचि दिखाई और निरंतर अभ्यास और लगन से इस मुकाम को हासिल किया। अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए अनिल ने अपने माता-पिता, गुरुजनों, प्रशिक्षकों, तथा हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के समस्त पदाधिकारियों और चयन समिति का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने विशेष रूप से कोच अतर सिंगटा का नाम लेकर धन्यवाद दिया और कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और विश्वास के कारण ही वे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

 

 

 

अनिल ने यह भी कहा कि यह उपलब्धि अकेले उनकी नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सामूहिक मेहनत और समर्थन का परिणाम है।

 

 

 

 

 

 

 

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी के सभी पदाधिकारी, कोच और खिलाड़ी अत्यंत उत्साहित हैं। उन्होंने अनिल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि आने वाले समय में हिमाचल के युवाओं को खेलों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related posts