चार बेसहारा बच्चों से सीएम सुक्खू ने की बात

चार बेसहारा बच्चों से सीएम सुक्खू ने की बात

 मटवाड़ गांव के चार बेसहारा बच्चों से सीएम सुक्खू ने की बात, बढ़ाया मदद का हाथ, देखें वीडियो

Chamba: CM Sukhvinder Singh Sukhu spoke to four minor children from Matwad village and extended a helping hand

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की भजोत्रा पंचायत के मटवाड़ गांव के चार बेसहारा बच्चों से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बात कर उनके लिए मदद का हाथ बढ़ाने की बात कही।

 

एपीआरओ शिमला विशेष तौर पर बच्चों से मिलकर उनकी मदद के लिए गांव में पहुंचे। इस दाैरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम जिला चंबा की भजोतरा पंचायत के मटवाड़ गांव के बेसहारा बच्चों के साथ वीडियो कॉल के जरिये बात की। मुख्यमंत्री ने निशा के साथ बात करते हुए कहा कि चारों बच्चों की पढ़ाई सीसीआई केंद्र से जारी रखवाई जाएगी।

सीएम ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और रहन-सहन का सारा खर्च सरकार उठाएगी व आपका भविष्य हम बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा एक भाई आपका चेन्नई में है उसे भी आप हिमाचल बुला लें। आप चारों बच्चों को सरकार की योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। निशा ने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी है उसे फिर से शुरू करते हुए 11वीं और 12वीं की शिक्षा हासिल करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जमीन के ऊपर लोन भी चल रहा है उसका भी हल निकाला जाएगा।

बता दें, 2021 में पिता के देहांत और बाद में मां के छोड़कर जाने से ये नाबालिग काफी समय से जर्जर गोशाला में रहने के लिए मजबूर हैं।  अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने के बाद एसडीएम त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों से मिले थे। बच्चों को सुख आश्रय योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। साथ ही इनके लिए पक्के घर का निर्माण भी किया जा रहा है।

Related posts