ओवरलोडिंग पर सख्ती, समय-सारणी व किराया नियमों का पालन अनिवार्य

ओवरलोडिंग पर सख्ती, समय-सारणी व किराया नियमों का पालन अनिवार्य

ओवरलोडिंग पर सख्ती, समय-सारणी व किराया नियमों का पालन अनिवार्य

आरटीओ सोना चंदेल की अध्यक्षता में पांवटा साहिब में निजी बस ऑपरेटर समिति की बैठक सम्पन्न

देशआदेश

आज जिला सिरमौर निजी बस ऑपरेटर समिति की महत्वपूर्ण बैठक पांवटा साहिब स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आरटीओ मैडम सोना चंदेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 

बैठक में हाल के दिनों में हुई सड़क दुर्घटनाओं तथा बसों में बढ़ती ओवरलोडिंग की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आरटीओ सिरमौर द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। सभी बस संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग न की जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि बसों के समय पर संचालन की स्थिति में ही पूरा किराया लिया जाए।

 

आरटीओ द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी बस मालिक अनिवार्य रूप से टिकट मशीन का प्रयोग करें तथा निर्धारित समय-सारणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। नियमों की प्रभावी निगरानी के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन सभी रूटों पर समय-सारणी और किराया संबंधी नियमों की नियमित जांच करेगी।

 

 

 

 

 

बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री अतर सिंह पुंडीर, प्रधान बलविंदर सिंह, सचिव अखिल शर्मा, कोषाध्यक्ष कमलजीत सिंह बंगा, अड्डा इंचार्ज महराज काश्मी सहित राजेश चौधरी, मामराज शर्मा, मामू विक्की, खंडूजा, कमल सैनी, सूरत सिंह, रमेश शर्मा, आत्माराम दुबे, गुमान पुंडीर, प्रदीप ठाकुर, संजू पुंडीर, रमेश चौहान, राकेश चौधरी, रमेश ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

 

बैठक में सभी बस ऑपरेटरों ने नियमों के पालन और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर सहमति व्यक्त की।

Related posts

Leave a Comment