माँ भद्रकाली मंदिर भंगानी में हिंदू जागरण मंच की बैठक संपन्न, बना रोडमैप

माँ भद्रकाली मंदिर भंगानी में हिंदू जागरण मंच की बैठक संपन्न, बना रोडमैप

 

भगानी में हिंदू जागरण मंच का शक्ति प्रदर्शन, 400 लोगों की मौजूदगी में संगठन मजबूती पर मंथन

देशआदेश हिमाचल

माँ भद्रकाली मंदिर भंगानी में हिंदू जागरण मंच की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

पांवटा साहिब। ग्राम पंचायत भंगानी स्थित ऐतिहासिक माँ भद्रकाली मंदिर परिसर में हिंदू जागरण मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय बृजेश कौशिक ने की।

 

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं तथा जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय क्षेत्र के लगभग 400 लोगों ने भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनय बृजेश कौशिक ने संगठन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

बैठक में क्षेत्र के विभिन्न प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने समाज में सांस्कृतिक चेतना के संरक्षण और संवर्धन पर बल देते हुए संगठन की एकजुटता को समय की आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संकल्प के साथ हुआ।

Related posts

Leave a Comment