सरस्वती विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद ने किया पौधारोपण

सरस्वती विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद ने किया पौधारोपण

सरस्वती विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद ने किया पौधारोपण

देशआदेश

पांवटा साहिब। भारत विकास परिषद, पांवटा शाखा द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर, देवीनगर में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आम, आंवला, सहजन, नींबू, जामुन, अमरूद, बेलपत्र और नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने, पॉलीथीन का प्रयोग न करने तथा नालियों में जलभराव रोककर मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर परिषद के सचिव अरुण शर्मा, महिला सहभागिता संयोजक डॉ. भूपेश धीमान, पर्यावरण संयोजक विनोद सैनी, संस्कार संयोजक अमित भटनागर, नंदा गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. शैल सहगल, संजीव सहगल एवं सुनील गुप्ता उपस्थित रहे।

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपिका देओल, कविता चौहान, तेज प्रकाश, रण देव, मनोज गौड़ तथा विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

Related posts

Leave a Comment