Sep 16, 2024
CRIME/ACCIDENT

 गोरखुवाला पंचायत में सेवाएं दे रहे तकनीकी सहायक बलबीर सिंह पुंडीर निवासी नघेता का निधन:रीना

 गोरखुवाला पंचायत में सेवाएं दे रहे तकनीकी सहायक बलबीर सिंह पुंडीर निवासी नघेता का निधन:रीना

देश आदेश पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के आंजभोज क्षेत्र की
ग्राम पंचायत नघेता निवासी बलबीर पुंडीर(47)
का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। स्थानीय नघेता पंचायत प्रधान रीना पुंडीर एवं उपप्रधान ओपी शर्मा ने यह जानकारी दी।उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार गिरीपार क्षेत्र के आंज-भोज की ग्राम
पंचायत गोरखुवाला में तकनीकी सहायक बलबीर सिंह पुंडीर अपनी सेवाएं दे रहे थे। आज बुधवार को जब वह ड्यूटी से अपने गांव नघेता पहुंचे तो अचानक उनके पेट मे दर्द उठा। पेट दर्द बढ़ने से परिजन उन्हें तुरंत पांवटा अस्पताल की ओर ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी हृदय गति रुक जाने से रास्ते मे ही
निधन हो गया।

प्रधान एवं ग्रामीण पूर्ण चंद, मोहन लाल, दिनेश रयान, ललित रयान, अमरेश आदि ने बताया कि बलबीर सिंह पुंडीर बहुत ही हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

Originally posted 2022-01-05 13:08:44.