Jul 27, 2024
LOCAL NEWS

हार न मानने वाली नारी शक्ति को सलाम, महिला दिवस पर किया सम्मानित

हार न मानने वाली नारी शक्ति को सलाम, महिला दिवस पर किया सम्मानित

न्यूज़ देशआदेश

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री साई अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नारी शक्ति को समर्पित इस कार्यक्रम में श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल दवारा जीवन में कठिन परिस्थियों में भी हार ना मानने वाली दो महिलाओं का चुनाव कर उन्हें विशेष सम्मान से सम्मानित किया।

इसके साथ साथ कार्यक्रम में अस्पताल में सभी महिला कर्मचारिओं को प्रशस्तिपत्र दे कर सम्मानित किया गया। इस कार्यकर्म में भाजपा महिला मोर्चा की जिला सचिव पूजा तोमर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

सम्मानित महिला में पहली महिला श्री साई अस्पताल में कार्यरत ओ टी टेक्निशन कुमारी संदीपा है, जो पिछले 15 सालों से श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स में बतौर ओ टी टेक्निशन श्री साई में अपनी सेवाएं दे रहीं है।

कुमारी संदीपा ने स्वास्थ्यकर्मी के पेशे को चुन कर मानव सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। अपने सेवा काल में संदीपा ने बहुत से मरीजों की जान बचाने में सहायता की । कभी कभी मुश्किल परिस्थिति में संदीपा ने अकेले ही मरीज की जान बचाई है।

ओ टी टेक्निशन कुमारी संदीपा ने बताया की स्वास्थ्यकर्मी का प्रोफेशन मिलने पर वो खुद को बहुत भाग्यशाली समझती है। उन्हें भगवान ने दुखी एवं रोगी व्यक्ति की मदद करने के लिए चुना है। अपने जीवन में कभी भी किसी भी समस्या से घबराती नहीं है बस उनका एक ही उद्देश्य होता है की व्यक्ति की जान बचा कर उन्हें स्वस्थ जीवन देना है और इसी उदेश्य की पूर्ति के लिए संदीपा दिन रात निस्वार्थ भाव से तत्पर रहती है। श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स संदीपा के इस जज्बे को सलाम करता है।

इनके साथ सम्मानित महिला में दूसरी महिला है सारिका नारंग। कोविड काल में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी सारिका नारंग ने हर मुश्किल का सामना दृढ़ता से किया और परिवार को भी टूटने नहीं दिया। परिवार की ढाल बनी सारिका ने बताया की ज़िंदगी में किसी भी प्रकार की मुश्किल कियु न आएं हमे कभी भी नकारात्मक सोच को अपने अंदर नहीं पनपने देना है। यदि आप सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति है तो जीवन में कभी हार नहीं सकते। सारिका ने बताया की हमें सबसे पहले खुद पर विश्वास होना चाहिए और एक आत्म विश्वासी महिला जीवन के हर मुश्किल दौर को पार कर सकती है। दो बार कोविड आने पर उनका पूरा जीवन बदल गया। लेकिन उसके बावजूद भी वो हारी नहीं और नहीं परिवार के किसी सदस्य को टूटने दिया। श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स सारिका नारंग के इस जज्बे को सलाम करता है।

कार्यक्रम की मुख्यातिथि पूजा तोमर ने सभी महिलाओं का मार्ग दर्शन किया। जीवन में आने वाली कठीनाइयों का डट कर मुकाबला करने के लिए होंसला बढ़ाया। उन्हें कहा की एक स्त्री अगर ठान लें तो जीवन के मुश्किल से मुश्किल हालातों को पार कर अपने दम पर अपनी पहचान बना लेती है। और हर महिला को मजबूत बनना चाहिए और अपने आत्मविशास को कभी नहीं टूटने देना चाहिए।

वहीँ श्री साई अस्पताल के निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने सभी महिला सटाफ को महिला दिवस की बधाई दी और कहा की स्त्री की तुलना देवी से की जाती है जिस प्रकार देवी के स्वरुप में देवी के कई हाथ दिखाए जाते हैं उसी प्रकार हर स्त्री एक साथ बहुत से काम करती है। उन्होंने कहा की हर महिला को निडरता से आगे बढ़ना चाहिए और कभी भी खुद को किसी से कम नहीं आंकना चाहिए।

कार्यक्रम में अस्पताल में कार्यरत महिलों को भी प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।