Mar 21, 2025
LOCAL NEWS

Repeat: नीरज गोयल अध्यक्ष और अनिल सैनी चुने गए सचिव

 

Repeat: नीरज गोयल अध्यक्ष और अनिल सैनी चुने गए सचिव

हाईड आऊट रेस्टोरेंट में भारत विकास परिषद शाखा पांवटा साहिब की सफल बैठक संपन्न: खापडा

न्यूज़ देशआदेश

आज गुरूवार को भारत विकास परिषद शाखा पांवटा साहिब की मिटिंग हाईड आऊट रेस्टोरेंट मे वरिष्ठ सदस्य नरेश खापडा एवं राजीव गुप्ता की अध्यक्षता मे हुई, जिसमें साल 2022-2023 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
अध्यक्ष:- नीरज गोयल
सचिव :- अनिल सैनी
कोषाध्यक्ष :- चन्द्रमणि शर्मा
उपाध्यक्ष :- शांति स्वरूप गुप्ता (सेवा)
” :- हरविंद्र कुमार (संम्पर्क)
” :- जीवन जोशी (संस्कार)
” :- अशोक शर्मा ( संगठन)
सह सचिव:- अजय शर्मा
” :- कमल वर्मा
इस अवसर पर सचिव अनिल सैनी ने बताया कि भारत विकास परिषद  संस्कार, सेवा, संपर्क, परियोजनाओं के माध्यम से समाज की सेवा करती है। संस्कार योजना के द्वारा बच्चों, युवाओं, परिवार, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकास कार्यक्रम चलाती है। जिसमे प्रमुख है- बाल संस्कार शिविर, राष्ट्रीय संस्कृत गीत प्रतियोगिता, भारत को जानो, युवा संस्कार शिविर, परिवार संस्कार शिविर, जन कल्याण कार्यक्रम एवं जन सुधार कार्यक्रम समय समय पर किये जाते हैं।
इस अवसर पर नीरज गोयल, अनिल सैनी,राजीव गुप्ता, नरेश खापडा,हरविंद्र कुमार, हिमांशु भाटिया,नीरज उदवानी,कमल वर्मा, जीवन जोशी,चन्द्रमणि शर्मा, सुशील कपूर आदि मौजूद थे।

Originally posted 2022-04-21 08:49:01.