Sidhu Moose Wala Murder: हिमाचल की सीमाओं में चौकसी बढ़ी

Sidhu Moose Wala Murder:  हिमाचल की सीमाओं में चौकसी बढ़ी

 सीएम जयराम ने शोक जताया, पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर साधा निशाना

देशआदेश शिमला

 

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हिमाचल प्रदेश की सीमाओं में चौकसी बढ़ा दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे हिमाचल में घुस सकते हैं। मूसेवाला की हत्या से हिमाचल में उनके लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मूसेवाला कई बार हिमाचल घूमने आ चुके हैं। उधर, सीएम जयराम ठाकुर ने भी हत्या पर शोक जताते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने मूसेवाला की हत्या के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है।

 

उन्होंने कहा कि भगवंत मान नाम के ही मुख्यमंत्री हैं। पंजाब की सरकार केजरीवाल रिमोट कंट्रोल से चला रहे हैं। वहीं, कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

Originally posted 2022-05-29 17:59:25.

Related posts