Jul 27, 2024
POLITICAL NEWS

जनसंपर्क अभियान के ज़रिए कांग्रेस ने दिखाई ताकत

जनसंपर्क अभियान के ज़रिए कांग्रेस ने दिखाई ताकत

कांग्रेस की जनसंपर्क यात्रा में उमड़ा सैलाब, पार्टी में जोड़ने की मुहिम जारी: जंग

देशआदेश

पांवटा साहिब: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनसंपर्क यात्रा निकाली। अध्यक्ष ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए पांवटा क्षेत्र के हरेक ग्राम-पंचायत में जनसंपर्क यात्रा आयोजित कर जनता को इनकी नीतियों के खिलाफ जागरूक करने समेत ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने की मुहिम जारी की है।

इस जनसंपर्क अभियान के तहत नवादा पंचायत में रविवार को कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक किरनेश जंग की
उपस्थिति में जनसंपर्क यात्रा निकाली गई। जहां पहुंचने पर लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके पश्चात यहां पर एक सभा हुई। इस सभा में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग ने केंद्र और राज्य की भाजपा तथा पांवटा क्षेत्र के विधायक एवं ऊर्जामंत्री की जनविरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि
इस समय धान की खेती का वक्त है किसान परेशान हैं। पॉवर मंत्री के राज में बिजली के कटों ने और दूसरी ओर पेट्रोल डीजल की शॉर्टेज ने किसान की कमर तोड़ कर रख दी है। किसानों को खेती करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

ऊपर से अग्निपथ योजना युवाओं पर थोपी जा रही है। हर युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है

इसके प्रतिवाद में बीसीसी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा कांग्रेस की ओर से लगातार जनसंपर्क अभियान करने का आह्वान किया गया। इस पदयात्रा तथा सभा में सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।

इस मौके उनके साथ भगानी जोन अध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व प्रधान जहांगीर,नवादा पंचायत प्रधान  मेहराज खातून , जॉन अध्यक्ष मेहरूब अली, समीर खान, गरीबदास, संजीव, शशि पाल ,हैदर अली ,कादिर ,आमिर खान, कृष्ण कुमार ,कासिम अली, शकील ,रिजवान ,लुकमान, अनवर अली ,आदिल खान, सलमान खान ,मोहसिन खान, महफूज अली, संदीप कुमार, असलम ,आलमगीर, शौकत अली, फिरोज खान, रिजवान, आमिर खान, आसिफ खान, अभिषेक ,अकबर, साहिल खान एवं काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय लोग मौजूद रहे।