युवा कांग्रेस शिलाई ने सतौन में जलाया केंद्र सरकार का पुतला, जमकर की नारेबाजी

युवा कांग्रेस शिलाई ने सतौन में जलाया केंद्र सरकार का पुतला, जमकर की नारेबाजी

युवा कांग्रेस शिलाई ने सतौन में जलाया केंद्र सरकार का पुतला, जमकर की नारेबाजी

देशआदेश

सिरमौर के सतौन क्षेत्र में आज युवा कांग्रेस शिलाई के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और जमकर नारेबाजी की।

विरोध कर क्या बोले

https://www.facebook.com/share/v/14RkZPbVgd9/

युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता, किसान और युवा वर्ग परेशान हैं। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनहित मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए स्थानीय युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जनता से जुड़े मुद्दों पर जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment