Jul 27, 2024
CRIME/ACCIDENT

करंट लगने से 20 वर्षीय कामगार की गई जान

करंट लगने से 20 वर्षीय कामगार की गई जान

देशआदेश

सिरमौर। उपमंडल के साथ लगते गांव मंडोली में एलटी लाइन पर काम कर रहे कामगार की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विजेश (20) निवासी सुंदरिया, तहसील नाहन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के ठेकेदार के पास कार्यरत विजेश एक अन्य मजदूर के साथ मंडोली गांव में एलटी लाइन पर काम कर रहा था। इस दौरान उसे जोर का झटका लगा और वह अचेत होकर गिर पड़ा।

विजेश को संगड़ाह अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस उपाधीक्षक शक्ति सिंह ने कामगार की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।