Jul 27, 2024
POLITICAL NEWS

रंग लाया कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, इतने परिवार कांग्रेस में हुए शामिल देश आदेश

रंग लाया कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, इतने परिवार कांग्रेस में हुए शामिल:अश्वनी

देश आदेश

पांवटा विस् क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस पांवटा  के द्वारा जनसंपर्क अभियान मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में कोटडी ब्यास में चलाया गया। वही विशेष रूप से पूर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों के द्वारा पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। संबोधन अपने संबोधन में बोलते हुए पूर्व विधायक ने कहा सबसे पहले स्वागत के लिए धन्यवाद किया और बीजेपी पार्टी से जो लोग आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है उनको मान सम्मान के साथ माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

उन्होंने यह भी कहा आज मंत्री  सिर्फ कुछ चहेतों के ही कार्य कर रहे हैं। नहीं आज शामिल हुए लोगों ने कहा कि कई वर्षों से हम ऊर्जा मंत्री को वोट करते आ रहे हैं लेकिन आज तक उन्होंने हमारा कोई कार्य नहीं किया

ऊर्जा मंत्री की कार्यशैली को देखते हुए उनके कार्यों से परेशान होकर हम लोग आज कांग्रेस पार्टी मैं शामिल हो रहे हैं। वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि आज बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है

पांवटा साहिब मैं सिर्फ चाहतों का विकास हुआ है और हैंडपंप मंत्री सत्ता का सुख भोगते हुए अपने चहेतों के हैंडपंप लगाने में डटे हुए हैं कांग्रेस पार्टी में आपका स्वागत है और पार्टी की ओर से आपको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा आज 5 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया। जिनमें स्थानीय गांव से माडा राम मास्टर, राजन चौधरी, तपेंद्र कुमार, यशपाल, अविनाश, सुनील कुमार कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

इस अवसर पर भाटो वाली पंचायत प्रधान राकेश चौधरी, वही इस मौके पर भवानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली, पूर्व प्रधान बाम, पूर्व बीडीसी पत्तियों गुरदीप सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, जीवन सिंह फिरोज रविंदर, बॉबी ,जसवंत ,मुकेश, आशु, दिलीप सिंह ,करण ,ऋषि, हेम सिंह ,नरेश कुमार, सुनील, सरोज देवी, चरणों देवी ,जसवंती, रमेश कुमार, जय किशन ,तपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।