May 21, 2025
LOCAL NEWS

प्रमोद शर्मा बने जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, संगठन को करेंगे मजबूत

प्रमोद शर्मा बने जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, संगठन को करेंगे मजबूत

देशआदेश

सिरमौर : जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विरेंदर झालटा समेत तमाम हिमाचल कांग्रेस हाईकमान के आला पदाधिकारियों के निर्देश पर प्रमोद शर्मा को जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। प्रमोद शर्मा शिलाई क्षेत्र के गांव कोटगा (पोक्का) से ताल्लुक रखते है।

उपाध्यक्ष बनने पर प्रमोद शर्मा ने कहा कि संगठन ने मुझे काफी अहम जिम्मेदारी सौंपी है। जिसको मैं पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। साथ ही जिले में युवा कांग्रेस को मजबूत बनाने काम किया जाएगा।

उन्होंने उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, हिमाचल युवा कांग्रेस प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत लाली, , उप नेता प्रतिपक्ष व शिलाई के लोकप्रिय विधायक ठाकुर हर्षवर्धन चौहान, प्रदेश युवा अध्यक्ष निगम भंडारी, और जिला सिरमौर के अध्यक्ष विरेंदर झालटा सहित तमाम हिमाचल कांग्रेस हाईकमान का आभार प्रकट किया।

Originally posted 2022-08-11 14:51:53.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *