Jul 27, 2024
LOCAL NEWS

यमुना वन विहार पार्क में बनाया आजादी का अमृत महोत्सव

यमुना वन विहार पार्क में बनाया आजादी का अमृत महोत्सव

 

सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगे के साथ सेल्फी लेने का दिखा खासा उत्साह

 

देशआदेश पांवटा साहिब

 

वन विभाग के यमुना घाट स्थित यमुना वन विहार में लगभग तीन मीटर चौड़ा व 2 मीटर ऊंचा सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है।

पांवटा वन मंडलाधिकारी कुनाल अंगरिश से मिली जानकारी के अनुसार पार्क में लोहे के बोर्ड पर बने इस सेल्फी प्वाइंट में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश भर में आयोजित किए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव का Logo दर्शाया गया है।

लोगो को पांवटा साहिब के प्रतिष्ठित पेंटर ललित कुमार (प्रोप शारदा पेंटर) के द्वारा पेंट किया गया है। पार्क में घूमने आए लोगों में सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगे के साथ सेल्फी लेने का जोश देखा जा रहा है।