Sep 2, 2025
LOCAL NEWS

मां ने ली अपने गौ सेवक बेटे की जगह,  24 घंटे के लिए बैठी भूख हड़ताल पर

क्रमिक अनशन: 7वें दिन मां ने ली अपने गौ सेवक बेटे की जगह,   24 घंटे के लिए बैठी भूख हड़ताल पर

भगवान परशुराम चौक पर 13 दिनों से चल रहा गौसंरक्षण हेतु धरना प्रदर्शन

देशआदेश

पांवटा साहिब: भगवान परशुराम चौक पर चल रहे गौसंरक्षण धरना प्रदर्शन के लगातार 13 वें दिन भी जारी रहा।
             गौ सरंक्षण धरना प्रदर्शन के लिये क्रमिक भूख हड़ताल के सातवें दिन आज सुबह 11 बजे गौसेवक सचिन ओबराॅय की माता मीना ओबराॅय (60) आगामी 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

            ग्राम पंचायत पुरुवाला प्रधान सुषमा देवी समेत गौ सेवकों समेत पंडित सुभाष भट्ट व समाजसेवी योगिता गोयल ने गौ अधिकारों के लिए पिछले कल क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे गोसेवक मुकेश चौधरी को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया ।

गौ सेवक मीना ओबराॅय को विजय तिलक व माल्यार्पण कर 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठाया गया। आगे भी जारी रहेगा।

Originally posted 2022-09-21 14:22:40.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *