Sep 8, 2024
Latest News

देवभूमि में टिकैत का दुर्व्यवहार निंदनीय, प्रदेश सचिव गुंडागर्दी का माहौल न बनाएं: चरणजीत

देवभूमि में टिकैत का दुर्व्यवहार निंदनीय, प्रदेश सचिव गुंडागर्दी का माहौल न बनाएं: देश-आदेश

बाहरी तत्व को प्रदेश में बुलाकर अपनी राजनीति चमकाने वाले कतई भी किसान-बागवानों के हितैषी नहीं होते:भाजयुमों

न्यूज़ देश-आदेश पांवटा साहिब

पांवटा भाजयुमों मण्डल अध्यक्ष चौधरी चरणजीत सिंह ने कहा कि अपने प्रेस बयां में कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों को यही नहीं पता कि वह किस विचारधारा से सम्बंधित हैं।

शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह कुछ कह रहे है व पॉवटा से कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिंदर सिंह नौटी कुछ कह रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के दोनों के बयां व विचार अलग-अलग है।

चरणजीत ने कहां की अनिन्दर सिंह नौटी खुद को शायद हिमाचली नहीं मानते। उन्होंने प्रदेश को पूरे देश में आज शर्मशार किया हैं।भाजयुमों अध्यक्ष ने कहां कि वह भूलकर भी प्रदेश में गुंडा गर्दी का माहौल न बनायें।

हिमाचल देवभूमि है और अतिथि का यहाँ स्वागत है। लेकिन जिस तरह से राकेश टिकैत, जो खुद को किसान नेता कहता है, ने शनिवार को प्रदेश के लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया है वो निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि ऐसा व्यवहार दर्शाता है कि किस प्रकार से देवभूमि हिमाचल में माहौल बिगाड़ने का काम किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार किसानों बागवानों के साथ है लेकिन प्रदेश के लोगों के साथ दुर्व्यवहार निंदनीय है।

अध्यक्ष ने कहा कि यदि किसान अपनी कोई समस्या सामने रखता है तो वह जायज है लेकिन इस तरह से माहौल खराब करने वाले तथा उन्हें प्रदेश में बुलाने वाले कतई भी किसानों के हितैषी नहीं होते।

अगर ऐसा हुआ तो उनके समेत राकेश डकैत का पाँवटा साहिब में हर कार्यक्रम में विरोध किया जायेगा।

Originally posted 2021-08-29 11:03:17.