सिमरन को मिस और निशांत को चुना मिस्टर फेयरवल

सिमरन को मिस और निशांत को चुना मिस्टर फेयरवल

सिमरन को मिस और निशांत को चुना मिस्टर फेयरवल

जिंदल पब्लिक स्कूल में मनाया गया विदाई समारोह 2022-23

न्यूज़ देशआदेश

जिंदल पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों ने जमा दो के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी।

इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समा बांधा ।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को फनी टाईटल देकर सम्मानित करने के साथ
विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया |

इसमें मिस फेयरवल सिमरन व मिस्टर फेयरवल निशांत ठाकुर को चुना गया। वहीं, विद्यार्थी विवेक रावत व दिया कुमारी को मिस्टर और मिस पर्सनालिटी चुना गया |

इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्या विमला जिंदल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को आगामी परिक्षाओं के लिए शुभकामानाएँ दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर प्रवीन अग्रवाल व अन्य अध्यापक भी मौजूद
रहे।

Originally posted 2023-02-28 11:15:48.

Related posts