बीई फार्मास्यूटिकल कंपनी में मनाया राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह:चौहान
न्यूज़ देशआदेश
पांवटा साहिब। बीई फार्मास्युटिकल्स कंपनी निहालगढ़ में 52वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
कंपनी के सहायक महाप्रबंधक (एचआर) केएस चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह को लेकर सप्ताह भर चित्रकला, नारा लेखन प्रतियोगिता, फायर मॉकड्रिल, रक्तदान शिविर आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बीएमओ राजपुर डॉ. केएल भगत ने एचआईवी एड्स के बारे में जानकारी दी।
: deshadesh
Originally posted 2023-03-14 02:25:54.
