Oct 18, 2024
LOCAL NEWS

खाटू श्याम के दरबार में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे

खाटू श्याम के दरबार में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे

देशआदेश

 

श्री रेणुका जी। आराध्य देव भगवान परशुराम 1,200 किलोमीटर की यात्रा करके राजस्थान से लौट आए हैं। पहली बार भगवान परशुराम को राजस्थान आमंत्रित किया था, जहां उन्होंने सीकर (खाटू श्याम) में दो दिनों तक प्रवास करके सोमवार को वापस प्रस्थान किया।

 

भगवान परशुराम के राजस्थान प्रवास को लेकर उनके भक्तों में भारी उत्साह दिखाई दिया। भगवान परशुराम अपने 51 देवगणों के साथ राजस्थान के सीकर में पहुंचे थे। यहां देवगणों ने खाटू श्याम के दरबार पहुंचकर भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। खाटू श्याम मंदिर कुछ पल के लिए परशुराम के जयघोष से गूंज उठा। परशुराम मंदिर जामू के प्रधान बिरेंद्र सिंह ने बताया कि भगवान परशुराम को पहली बार राजस्थान आमंत्रित किया गया है।

जामू मंंदिर से भगवान परशुराम की प्रतिमाओं को पालकी में सवार करके राजस्थान ले जाया गया था। सोमवार को ददाहू के खदाल के गोसदन में उनका विश्राम होगा। मंगलवार को भगवान परशुराम अपने देवस्थल जामू लौट जाएंगे।