दो दिन अंधड़ और बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम केंद्र शिमला ने 24 और 25 अप्रैल को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। 26, 27 को मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा जबकि 28, 29 को फिर बारिश बर्फबारी का यलो अलर्ट है। 26 को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में अंधड़ के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार किन्नौर,…
