डिवाइन विज़डम स्कूल में दसवीं कक्षा का परिणाम रहा उत्कृष्ट

डिवाइन विज़डम स्कूल में दसवीं कक्षा का परिणाम रहा उत्कृष्ट

डिवाइन विज़डम स्कूल में दसवीं कक्षा का परिणाम रहा उत्कृष्ट

पाँवटा साहिब क्षेत्र के प्रतिष्ठित डिवाइन विज़डम स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है। हाल ही में घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में विद्यालय का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा।

 

 

विद्यालय के होनहार छात्र अभय सिंह रावत ने 94.6% अंक प्राप्त करते हुए अंग्रेजी विषय में सर्वाधिक 100 अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल की छात्रा कनिका ने 90% प्राप्त कर द्वितीय स्थान और अरमान मलिक ने 89.8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

स्कूल प्रबंधन समिति तथा प्रधानाचार्या ने इस उपलब्धि पर सभी छात्रों को बधाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या  ने छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विद्यालय के अनुशासित वातावरण का परिणाम है।

 

इस शानदार परिणाम से विद्यालय में हर्ष का माहौल है और अभिभावकों ने भी विद्यालय की सराहना की है।

Related posts

Leave a Comment