Sep 16, 2024
LOCAL NEWS

चूड़ेश्वर सेवा समिति का वार्षिक महाधिवेशन इस दिन

चौपाल में 19 मार्च को होगा चूड़ेश्वर सेवा समिति का वार्षिक महाधिवेशन

ददाहू में चूड़ेश्वर सेवा समिति केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया निर्णय

न्यूज देश आदेश

सिरमौर। चूड़ेश्वर सेवा समिति का वार्षिक महाधिवेशन 19 मार्च को चौपाल में होगा। यह निर्णय चूड़ेश्वर सेवा समिति केंद्रीय कार्यकारिणी की रविवार को ददाहू में हुई बैठक में लिया गया।

समिति के अध्यक्ष बीएम नांटा की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के विभिन्न मुद्दों और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गर्ई।
इसमें निर्माण कार्यों को गति देकर उसे जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया। मंदिर में इस वर्ष में महायज्ञ कर शांत पर्व का आयोजन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त सेवा समिति का मास्टर प्लान, चूड़धार में कानून व्यवस्था बनाए रखना, फार्मेसी खोलना, शरारती तत्वों को चूड़धार में यात्रा बंद के दौरान रोकने बारे आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में देवठन के उपरांत मौसम के अनुसार समिति का भंडारे को बंद करने की तिथि घटाने-बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा चूड़धार मंदिर में ट्रस्ट के निर्माण बारे चर्चा की गई।

बीएम नांटा ने बताया कि चूड़धार में सराय और मंदिर निर्माण के लिए सतलुज विद्युत निगम लिमिटेड की ओर से समिति को 72 लाख रुपये की राशि प्रदान हुई है। उनसे 45 लाख रुपये की राशि का ओर जारी करने आग्रह किया है, जिसे मंजूर कर लिया गया है।


उन्होंने कहा कि चूड़धार में निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से चूड़धार और यहां के लिए जाने वाले रास्ते में गंदगी न फैलाने का आग्रह भी किया है।

बैठक में समिति के पूर्व अध्यक्ष बलदेव चौहान, ग्यार सिंह नेगी, तुलसी राम चौहान, राम भज चौहान, पंच राम तोमर, सुनील शर्मा, महेंद्र शर्मा, रमेश नेगी व बलबीर शर्मा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।