पांवटा साहिब: निजी क्लीनिक का डॉक्टर पर पुलिस मेहरबान, भेजा न्यायिक हिरासत देश आदेश पुरुवाला ग्राम पंचायत में निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को उसे पांवटा साहिब की अदालत में पेश किया, जहां से और उसे न्यायिक हिरासत में नाहन भेज दिया है। बता दें कि एक महिला की जिंदगी खराब करने के मामले में वह अदालत में पेश नहीं हुआ था। जिस कारण अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। अब पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस डॉक्टर को…
Home
*हिमाचल के लिए राहत की बड़ी सौगात, मोदी सरकार ने दी
*हिमाचल के लिए राहत की बड़ी सौगात, मोदी सरकार ने दी ₹2006.40 करोड़ की मंज़ूरी : बलदेव तोमर* देशआदेश/नाहन।, हिमाचल प्रदेश में बीते साल भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी आपदाओं ने लोगों की ज़िंदगी और विकास कार्यों को बहुत नुकसान पहुंचाया। घर उजड़ गए, सड़कें टूटीं और कई लोग प्रभावित हुए। ऐसे मुश्किल समय में केंद्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर हिमाचल का साथ निभाते हुए ₹2006.40 करोड़ की बड़ी राहत योजना को मंज़ूरी दी है। यह…
भाजपा अध्यक्ष बिंदल, विधायक सुखराम को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
भाजपा अध्यक्ष बिंदल, विधायक सुखराम को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में युवती के अपहरण के विरोध में धरना-प्रदर्शन और शांति भंग करने के मामले में हिमाचल हाईकोर्ट ने भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित पांवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी को अंतरिम जमानत दी है। न्यायाधीश विरेंद्र सिंंह की अदालत ने इन सभी को पुलिस की जांच में सहयोग करने को कहा है। पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 299, 132, 191 (2), 190, 191 (3), 351 (2), 121 (1) और…
बधाई: अजय शर्मा ने संभाला कोटड़ी ब्यास स्कूल में प्रधानाचार्य का पदभार
अजय शर्मा ने संभाला सीसे कोटड़ी ब्यास स्कूल में बतौर प्रधानाचार्य का पदभार देशआदेश उपमंडल पांवटा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटड़ी ब्यास में बुधवार को अजय शर्मा ने बतौर प्रधानाचार्य पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह राजकीय उच्च पाठशाला दीघाली में बतौर मुख्याध्यापक तैनात थे। प्रधानाचार्यो की पदोन्नति सूची में उन्हें भी पदोन्नति मिली है। उल्लेखनीय है कि अजय शर्मा विज्ञान विषय के विशेषज्ञ हैं और पहाड़ी क्षेत्र के बांदली ढाढस, पांवटा साहिब, दीघाली समेत कई स्कूलों में लेक्चरर व मुख्याध्यापक के तौर पर सेवाएं दे चुके…
भारत विकास परिषद शाखा पाँवटा साहिब द्वारा सफल शिविर आयोजित
गुरुद्वारा श्री दडी साहिब में एनीमिया मुक्त शिविर भारत विकास परिषद शाखा पाँवटा साहिब द्वारा सफल शिविर आयोजित आज भारत विकास परिषद शाखा पाँवटा साहिब द्वारा भुंगरनी मे गुरुद्वारा श्री दडी साहिब में एनीमिया मुक्त भारत गतिविधि के तहत एक कैंप का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य पुरुष एवं महिलाओं मे खून के स्तर की जांच करना है। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन की संख्या सामान्य से कम होती है, हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन है जो लाल रक्त…
Rishikesh: 11 सालों से फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार
Rishikesh: 11 सालों से फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, भारतीय पासपोर्ट भी किया हासिल देशआदेश हैरान करने वाली बात यह है कि उसने ऋषिकेश के पते पर न सिर्फ दस्तावेज बनवाए, बल्कि भारतीय पासपोर्ट भी हासिल कर लिया। महिला को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। करीब 11 सालों से फर्जी दस्तावेज बनाकर ऋषिकेश में रह रही बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला यहां टूरिस्ट वीजा पर आई थी जो कि सितंबर 2011 में…
कांग्रेस की नीति-नियत दोनों बेनकाब: बलदेव तोमर*
*”बेटी की इज्जत की लड़ाई में खड़े होने पर भाजपा नेताओं पर मुकदमा कांग्रेस की नीति-नियत दोनों बेनकाब” — बलदेव तोमर* नाहन : भाजपा प्रवक्ता और पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने नाहन की हालिया घटना पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिंदू समाज की बेटी के अपहरण जैसे गंभीर मामले को कांग्रेस सरकार ने न केवल दबाने की कोशिश की, बल्कि जिन्होंने आवाज़ उठाई, उन्हीं पर मुकदमे थोप दिए। तोमर ने मीडिया को जारी ब्यान में बताया कि यह कोई साधारण घटना नहीं थी।…
ऊर्जा मंत्री आज होंगे पांवटा साहिब विस क्षेत्र के प्रवास पर
ऊर्जा मंत्री आज होंगे पांवटा साहिब विस क्षेत्र के प्रवास पर देशआदेश पांवटा साहिब– बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सुखराम चौधरी 25 अगस्त 2022 को पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री क्षेत्र में विभिन्न उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री 25 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे नव उन्नत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किशनपुरा, पांवटा साहिब का उद्घाटन करेंगे। इस के पश्चात दोपहर 2.00 बजे नव उन्नत राजकीय उच्च विद्यालय भाटावली, पांवटा साहिब का उद्घाटन करेंगे।…
शुंकर खड्ड के बीच में बसाए गए दर्जनो परिवार
शुंकर खड्ड के बीच में बसाए गए दर्जनो परिवार कभी भी बाढ़ का शिकार बन सकते है यह परिवार खड्ड में बीचोबीच एक औद्योगिक इकाई की स्थापित की जा रही देशआदेश नाहन । कटासन देवी के समीप सुंकर के खड्ड के बीच में सरकार की ओर से दर्जनों लोगों को बसाया गया है। जिससे आने वाले बरसात में इन लोगों पर बाढ़ का खतरा बना हुआ है। पिछले साल यहां पर पांच परिरवार थे। जिनको बाढ़ के दौरान रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया था। खतरा होने के बावजूद…
विनय कुमार बन सकते है हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं विनय कुमार, प्रदेश कांग्रेस और हाईकमान में बनी एक राय विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा जा सकता है। प्रदेश कांग्रेस और हाईकमान में विनय कुमार के नाम पर लगभग सहमति बन गई है। नई जिम्मेवारी मिलने से पहले विनय भी दिल्ली में डटे हुए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के मुख्य राजनीतिक सलाहकार और सांसद डॉ.…
