Sep 19, 2024
HIMACHAL

दो जगह बादल फटे, दादा-दादी और पोता ढाबे के साथ बहे

 

हिमाचल में दो जगह बादल फटे, दादा-दादी और पोता ढाबे के साथ बहे, कोटखाई में दंपती की मौत

Himachal BJP: चुनाव से पहले कांगड़ा में विपिन सिंह परमार, शिमला में सुखराम चौधरी को बड़ी जिम्मेवारी

देशआदेश

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार रात से जारी भारी बारिश का दौर शनिवार दोपहर बाद तक जारी रहा। शिमला के रोहड़ू और कुल्लू जिले की गड़सा घाटी में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। रोहड़ू में कलोटी खड्ड में बादल फटने से चिड़गांव तहसील के लैला में दादा-दादी और पोता ढाबे समेत बह गए। जगोटी गांव के रोशन लाल पत्नी भागा देवी के साथ ढाबा चलाते थे। शुक्रवार रात को उनका पोता कार्तिक भी उनके साथ था।

भागा देवी व रोशन लाल का शव बरामद कर लिया गया है।

वहीं, शिमला के कोटखाई उपमंडल की बागडुमैहर पंचायत के पुजाली गांव में शुक्रवार देर रात भूस्खलन के बाद मलबा दीवार को तोड़कर शेड में घुसने से नेपाली दंपती की मौत हो गई।

सुबह ग्रामीणों ने मलबे में दबे भीम बहादुर (55) और उनकी पत्नी शीला देवी (60) के शव निकाले।

कुल्लू जिले की गड़सा घाटी में भलाण-1 पंचायत में बादल फटने से नाले में आई बाढ़ से प्रशासन ने 30 घर खाली करवाए।

 

Himachal BJP: चुनाव से पहले कांगड़ा में विपिन सिंह परमार, शिमला में सुखराम चौधरी को बड़ी जिम्मेवारी

 

लोकसभा चुनाव की आहट के साथ भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव और नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ अब संसदीय प्रभारियों की भी नियु़क्ति कर दी गई है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में जहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और शिमला में पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी को बड़ी जिम्मेवारी दी है। परमार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र तो सुखराम चौधरी शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी होंगे। इसी तरह से हमीरपुर का जिम्मा पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर को दिया गया है तो मंडी का पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के साथ रहेगा। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संसदीय क्षेत्र प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।

 

शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी और पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद रहेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।