Jan 12, 2026
LOCAL NEWS

सोलन: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

सोलन: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, मोदी की हैट्रिक लगनी चाहिए

देशआदेश मीडिया

सोलन के माल रोड पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत के लिए लोगो ने पूरे जोरों शोरों पर उनका स्वागत किया

ततपश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित किया जिसमे विशेष तौर पर उपस्थित रहे पूर्व मुखमंत्री ,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ,प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल , पूर्व ऊर्जा मंत्री शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी लोकप्रिय विधायक सुखराम चौधरी ,सांसद सुरेश कश्यप, अविनाश राय खन्ना प्रभारी , संजय टंडन सह प्रभारी , रशमी सूद ,जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ,सभी मंडलों के अध्यक्ष और हजारों की संख्या में लोगों ने स्वागत किया।

अपने संबोधन में नड्डा  ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया और कहा कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता को कमर कसने के लिए कहा और मोदी  को हिमाचल से चारो की चारो सीटो को जितना है और मोदी के हाथ मजबूत करने है।

इस कार्यक्रम में पांवटा साहिब से भी सैंकड़ों कार्यकर्ता गए और और सबने आश्वासन दिलाया की पूरी मेहनत से काम करेंगे और मोदी को प्रधानमंत्री बनने में पूरा जोर लगाएंगे सबने मिलकर भारत मत की जय के साथ जयघोष किया।