SSIPL Retail Ltd Co. के डिप्टी मैनेजर कान्त कपिल रहे बतौर मुख्य अतिथि, बच्चों दिए ये टिप्स
धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
देशआदेश मीडिया
राजकीय उच्च विद्यालय बांगरन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम के साथ से मनाया गया। जिसमें SSIPL Retail Ltd Co. के डिप्टी मैनेजर कान्त कपिल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ कंपनी के सुनील चौहान (डिप्टी मैनेजर- प्लानिंग) जोगिंदर सिंह (डिप्टी मैनेजर – प्रोडक्शन) विशेष अतिथि रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना से हुई। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्याध्यापक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि कांत कपिल ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों का स्कूल में आने का मुख्य उद्देश्य केवल किताबें पढ़ना नहीं है, बल्कि ज्ञान प्राप्त करना है।
अगर विद्यार्थी बचपन मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल होता है तो भविष्य भी उज्ज्वल होगा। मुख्यातिथि ने कहा कि उनका लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ- साथ बच्चों की मानसिक शक्ति का विकास होना जरूरी है।
विद्यार्थियों के भविष्य को ज्ञान से उज्ज्वल बनाने में शिक्षक की महत्वपूर्ण अहम भूमिका होती है। जबकि बेहतर संस्कार देने में अभिभावक अहम योगदान देता है।
नशे जैसी गन्दगी को अपने तक न आने दें, इसे जड़ से खत्म करना है और खेल और स्वच्छता को अपनाना है। यहीं हमारा सबसे बड़ा साथी भी है।
इससे पहले विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गए। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण समूह गान, पहाड़ी नाटी, पंजाबी डांस, एवं हिमाचली लोकगीत रही। वही, मुख्याध्यापक रविंद्र ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करके सभी बच्चों की साल भर की उपलब्धियां बताई।
इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा पूरे वर्ष में अलग-अलग क्षेत्रों में किए गए शैक्षणिक, खेलकूद प्रतियोगिता के अलावा अन्य गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
