Sep 16, 2024
LOCAL NEWS

नम आंखो से पूर्व मुख्यमंत्री को कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नम आंखो से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

देशआदेश मीडिया

 

पांवटा साहिब: पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी ने पांवटा साहिब में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर वीरभद्र सिंह को याद किया।

 

               विशेष रूप से शामिल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं मौजूद सभी कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

 

इस मौके पर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि वीरभद्र सिंह के हिमाचल के प्रति योगदान को कोई भुला नहीं सकता। हर घर में आज वीरभद्र सिंह को याद किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को डॉ यशवंत सिंह परमार और वीरभद्र सिंह ने आगे बढ़ाने का काम किया। वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल के निर्माता के रूप में जाना जाता है ।

 

पांवटा ब्लॉक कांग्रेस प्रेसिडेंट अश्विनी शर्मा ने कहा कि हर क्षेत्र में वीरभद्र सिंह ने विकास किया और 60 साल तक राजनीति में रहकर प्रदेश के लोगों की सेवा के लिए कार्य किया।

 

इस अवसर पर अत्तार सिंह पूर्व प्रधान, मनीष तोमर पंचायत प्रधान , शमशेर अली शमशेर अली प्रदीप चौहान, राजपाल, नैन सिंह, चंद्रमोहन, राजेश, Monu, Mohan Singh, तोहिद अली, मोहसिन, मोहसिन अली, गुलशन, शुभम चौधरी, रफीक कुलदीप मुरसलीन शमीम Pardeep उमेस आदी मौजूद रहे