Jul 27, 2024
LOCAL NEWS

संकट: शुक्रवार को इन क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी

11 फरवरी को पांवटा के इन क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

देशआदेश पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के 132/33/11 केवी फीडर के कंट्रोलिंग सब स्टेशन गोंदपुर में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। जिसके चलते पांवटा शहर व आसपास के क्षेत्रों में 11 फरवरी 2022 को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।

यह जानकारी विद्युत उपमंडल पांवटा के सहायक अभियंता साहिब मुकेश सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि उपमंडल पांवटा साहिब के 132/33/11 केवी फीडर के कंट्रोलिंग सब स्टेशन गोंदपुर में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

जिसके चलते बस अड्डे के नजदीक पांवटा मैन बाजार, बद्रीपुर, देवी नगर, हाउसिंग बोर्ड, हिमुंडा कॉलोनी, हरिपुर, सूर्य कॉलोनी, यमुना विहार कॉलोनी, जामनिवाला, भूपूर, बैंक कॉलोनी, भाटावाली, केदारपुर, बातामंडी, बहराल, टोका खारा, नवादा, शिवपुर, रामपुर घाट, कुंजा मंतरालियों, अमरकोट, शमशेरपुर तारुवाला, आदर्श कॉलोनी, गुलाबगढ़, काशीपुर, गोंदपुर, सूरजपुर, पातालिंयो व बांगरण आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसके लिए उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है।

 

Originally posted 2022-02-09 23:16:30.