Nov 28, 2025
LOCAL NEWS

चौधरी किरनेश जंग सोलन जिले के ऑब्जर्वर नियुक्त

पांवटा के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग सोलन जिले के ऑब्जर्वर नियुक्त

संगठन सृजन अभियान के तहत सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

देशआदेश (सोलन)।

पांवटा साहिब क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग को कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला सोलन का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें सौंपी गई यह जिम्मेदारी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि किरनेश जंग के राजनीतिक अनुभव और उनकी नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति को कार्यकर्ताओं में भी उत्साह के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

 

इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उन्होंने पार्टी की इंचार्ज रजनी पाटिल तथा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *