राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता खेलेंगे मानपुर देवड़ा स्कूल के खिलाड़ी
शहीद सोहन सिंह मेमोरियल स्कूल मानपुर देवड़ा में विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में प्रीतिभोज आयोजित
देशआदेश
शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी विजेता खिलाड़ी, विद्यालय स्टाफ, एसएमसी सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे।


विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 में खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों का स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाया।
विद्यालय के प्रवक्ता (शारीरिक शिक्षा) मनीष टंडन ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 46 छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
अंडर–14 छात्र वर्ग का
जिला स्तरीय हॉकी में प्रथम स्थान।
आठ छात्रों विक्की, कार्तिक, कृष्णा, सुनील, शिवम, अब्दुल कादिर, योगेश्वर और विवेक का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन।
राज्य स्तर पर टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्रा वर्ग में जिला स्तरीय हॉकी में प्रथम स्थान किया, जिसमें
नौ छात्राओं दिव्यांशी, अंकिता, कविता, वैशाली, आशु, कृतिका, काजल, महक और शिवानी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
अंडर–19 छात्रा वर्ग हॉकी व फुटबॉल दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यालय की 18 छात्राओं ने भाग लेकर जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 13 छात्राओं आंचल, सिमरन, वंदना, कनिष्का, अंजली, चंद्रकांता, संगीता, नेहा, ईशा, कल्पना और विशाखा का राज्य स्तरीय हॉकी व फुटबॉल के लिए चयन हुआ।
राज्य स्तरीय हॉकी में टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा फुटबॉल में भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ
लोक नृत्य में विद्यालय की छात्राओं ने सिरमौरी नाटी प्रस्तुत कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का दल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व भी कर चुका है।
विद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कम से कम आठ खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होंगे।
कार्यक्रम में मानपुर देवड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और भविष्य के लिए प्रेरित किया। एसएमसी अध्यक्ष विक्रम तोमर, सदस्य हरविंदर सैनी, मिलख राज, राजेंद्र, रामकुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

