Jan 17, 2026
LOCAL NEWS

कपिल वर्मा को भाजपा जिला प्रवक्ता सिरमौर बनने पर बधाई

कपिल वर्मा को भाजपा जिला प्रवक्ता सिरमौर बनने पर बधाई

देशआदेश/सिरमौर।

भारतीय जनता पार्टी जिला सिरमौर द्वारा कपिल वर्मा को जिला प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
कपिल वर्मा पिछले कई वर्षों से भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय रहते हुए संगठन को मजबूती देने का कार्य कर रहे हैं। उनके निरंतर समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय भूमिका को देखते हुए जिला भाजपा ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

 

 

इस अवसर पर पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता अनिल चौधरी, पूर्व मंडल महामंत्री एवं वर्तमान ओबीसी सचिव हिमाचल प्रदेश पवन चौधरी, पूर्व जिला कार्यालय सचिव कुलविंदर हंस, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी सुखविंदर, भाजयुमो जिला सचिव हर्ष, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री दीपांशु राणा, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कपिल वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

 

पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि कपिल वर्मा अपने अनुभव और ऊर्जा से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *