नवादा पंचायत में डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम का आयोजन

नवादा पंचायत में डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम का आयोजन

 डाक बचत बैंक और मनी ट्रांसफर जैसी योजनाओं की दी जानकारी

नवादा पंचायत में डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम का आयोजन:मोहित
देशआदेश
नवादा पंचायत में डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम का बुधवार को पूर्व उपप्रधान मोहित सैनी की उपस्थिति में आयोजन हुआ।
इसमें प्रमोद कुमार, सहायक अधीक्षक डाकघर नाहन उपमंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डाक विभाग की ओर से संचालित विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं जैसे डाक बचत बैंक, सुकन्या समृद्धि योजना, मनी ट्रांसफर सहित अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत नवादा के लोगों को आ रही समस्याओं, विशेषकर पेंशनर्स एवं किसान सम्मान निधि से संबंधित मुद्दों से डाक विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया। साथ ही ग्राम पंचायत नवादा में डाकघर खोलने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। डाक विभाग ने पंचायत की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर ग्राम पंचायत नवादा में डाकघर खोलने का आश्वासन दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related posts