HPBOSE 12th Result: कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित की तिथि तय कर दी है। शनिवार को बोर्ड की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई। इसी के साथ परीक्षा परिणाम को लेकर हजारों विद्यार्थियों का इंतजार भी खत्म हो गया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से कक्षा 12वीं के विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय का परीक्षा परिणाम 4 मई को सुबह करीब 11:00 घोषित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम को तैयार कर लिया गया है। 4 मई को इसे सुबह 11:00 बजे घोषित कर दिया जाएगा। परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा। छात्र अमर उजाला पर सबसे पहले अपना रिजल्ट बिना किसी परेशानी से देख सकते है। यहां पंजीकरण करके छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।
लगातार पांच दिन बरसेंगे बादल, कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
जानें कितने दिन होगी बारिश
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य में 3 से 7 मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। इस दाैरान चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। 8 मई को भी कुछ स्थानों पर माैसम खराब रहने के आसार हैं। 4 मई को राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है। 3 व 5 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 4 मई को कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट है।